Celebrated Saket festival of Sadgurude baba Rajaram Das Maharaj-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सद्गुरुदेव बाबा राजाराम दास महाराज का साकेत महोत्‍सव मनाया

khaskhabar.com: बुधवार, 16 अगस्त 2017 10:25 PM (IST)
सद्गुरुदेव बाबा राजाराम दास महाराज का साकेत महोत्‍सव मनाया
भीलवाड़ा। प्रमुख धार्मिक स्‍थल पंचमुखी दरबार मंदिर में अनन्‍त श्रीविभूषित सद्गुरुदेव बाबा राजाराम दास महाराज का बुधवार को चतुर्थ साकेत महोत्‍सव मनाया गया। इसमें श्रीरामार्चन महायज्ञ, विशाल छप्‍पन भोग व संत समागत का आयोजन हुआ। इस अवसर पर मंदिर पर सजावट की गई। मंदिर महंत लक्ष्‍मण दास त्‍यागी ने कहा कि देश में भय और आतंकवाद की समाप्ति के लिए संतों ने श्री रामार्चन महायज्ञ का निर्णय लिया। साकेत महोत्‍सव के अवसर पर विशाल संत समागम में महामंडलेश्‍वर माधवाचार्य डाकोर खालसा मुंबई, रेवासा पीठाधीश्‍वर महंत राघवाचार्य, महामंडलेश्‍वर चतन दास मुंगाणा, महंत रामानंद दास, ब्रज मोहन दास सहित देश के प्रमुख साधु-संतों ने भाग लिया। महामंडलेश्‍वर माधवाचार्य ने कहा कि अयोध्‍या में भव्‍य राममंदिर अवश्य बनेगा। इसके लिए हमें सुप्रीम कोर्ट के निर्णय की प्रतीक्षा करनी होगी। साथ ही आपसी समझाइश के प्रयास भी जारी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement