फरीदाबाद। भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक पं. दीनदयाल उपाध्याय के जन्मशताब्दी के अवसर पर फरीदाबाद में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर पूर्व जिला मीडिया प्रभारी कु.उमेश भाटी के सराय स्थित कार्यालय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के संयोजक डाॅ. आर. एन. सिंह और मंडल अध्यक्ष विरेंद्र यादव भी मौजूद थे। कार्यक्रम की शुरुआत पं. दीनदयाल उपाध्याय को पुष्प अर्पित कर की गई। इसके बाद सभी ने पं. दीनदयाल उपाध्याय की जीवनी पर प्रकाष डाला और उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया। समारोन के दौरान पार्षद दल के नेता ओमप्रकाश रक्षवाल, मुकेश शर्मा, मीना पाण्डेय, विनोद गुप्ता, गोस्वामी, राहुल यादव, आलोक, पवन चैपड़ा, राजेन्द्र यादव, बूजेश शर्मा, लोकेश, हरीश बैंसला, ममता श्रीवास्तव सहित कई भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।