Celebrated New Year by feeding milk to the youth-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

युवाओं को दूध पिलाकर मनाया नव वर्ष

khaskhabar.com: रविवार, 31 दिसम्बर 2023 6:46 PM (IST)
युवाओं को दूध पिलाकर मनाया नव वर्ष
दौसा। नव वर्ष के उपलक्ष में आज युवाओं ने सोमनाथ चौराहे पर दूध महोत्सव मनाया। युवा नेता रितेश पारीक नेतृत्व में दूध महोत्सव के दौरान युवाओं से नशे से दूर रहने और दूध पीने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में आरपीएससी के पूर्व सदस्य विनोद बिहारी शर्मा, डीएसपी शंकर लाल मीणा, कोतवाल हीरालाल सैनी अतिथि रहे। इस अवसर पर विनोद बिहारी शर्मा ने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रहना चाहिए और सकारात्मक कार्यों में अपनी भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि आज नशे की प्रवृत्ति के कारण युवाओं का जीवन बर्बाद हो रहा है। इसे रोकने के लिए की गई यह पहला अनुकरणीय है। कार्यक्रम में सैकड़ो युवाओं को दूध पिलाया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement