Celebrated Eid Milan with mutual brotherhood and harmony in Bhilwara-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आपसी भाईचारे व सद्भाव को लेकर मनाया ईद मिलन समारोह

khaskhabar.com: रविवार, 16 जुलाई 2017 7:32 PM (IST)
आपसी भाईचारे व सद्भाव को लेकर मनाया ईद मिलन समारोह
भीलवाड़ा। आपसी भाईचारे व सद्भाव को लेकर आज भीलवाड़ा के शास्‍त्री नगर में ईद मिलन समारोह मनाया गया। जिसमें हिन्‍दु-मुस्लिम व जनप्रतिनिधियों सहित कई गणमान्‍य नागरिकों ने भाग लिया। ईद मिलन समारोह इण्डियन शेख अब्‍बासी अल्‍पसंख्‍यक महासभा द्वारा आयोजित किया गया था। ईद मिलन समारोह में जिला प्रमुख शक्ति सिह हाडा, यूआईटी चैयरमैन गोपाल खण्‍डेलवाल, निम्‍बार्क आश्रम मोहन शरण शास्‍त्री, शहर काजी हजरत खुर्शीद आलमी, अल्‍पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्‍यक्ष आसिफ मो.शेख मौजूद रहें। कार्यक्रम में सभी ने एक साथ ईद खाकर सद्भाव बनाये रखने का प्रण लिया। ईद मिलन समारोह के आयोजक कय्यूम मोहम्‍मद ने कहा कि शहर में आपसी भाईचारा और सद्भाव बना रहे इसके लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां पर सभी धर्मगुरूओं ने अपने-अपने विचार व्‍यक्त किये।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement