Caught the connection to former IAS Meenas electric power-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पूर्व आईएएस मीणा के यहां बिजली चोरी पकड़ी, कनेक्शन काटा

khaskhabar.com: शुक्रवार, 07 जुलाई 2017 6:42 PM (IST)
पूर्व आईएएस मीणा के यहां बिजली चोरी पकड़ी, कनेक्शन काटा
जयपुर। पूर्व आईएएस रामखिलाड़ी मीणा के जगतपुरा स्थित आवास पर बिजली चोरी पकड़ी गई। इसके बाद मीणा ने विजिलैंस की टीम को धमकाया लेकिन टीम ने आखिर कनेक्शन काट दिया। मीणा ने बिजली चोरी की जांच करने आई विजिलेंस टीम के साथ धक्का-मुक्की की। साथ ही महिला जेईएन संगीता मीणा के साथ अभद्र व्यवहार किया तथा उन्हें कनेक्शन न काटने की हिदायत देते हुए देख लेने की धमकी दी। उन्होंने अपने आईएएस होने का रौब भी दिखाया। साथ ही कहा कि धमकाते हुए कहा कि एक आईएएस आफिसर का घर है, तुम्हारी हिम्मत कैसे हो गई यहां आने की, निकलो बाहर यहां से। इसके बाद जेईएन संगीता मीणा ने कार्रवाई को अंजाम देते हुए एक बार तो कनेक्शन काट दिया। इस दौरान संगीता के तेवर देख खुद पूर्व आईएएस एकबारगी तो पसीने पसीने हो गए और उनके तेवर ढीले ही पड़ गए। बाद में उन्होंने विद्युत निगम के सचिव संजय मल्होत्रा को फोन किया। साथ ही जेईएन संगीता मीणा से बात करने को कहा। इस दौरान संगीता मीणा ने फोन पर बात नहीं कर कार्रवाई को अंजाम दे दिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement