Caught in unethical business genders in Behror-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बहरोड में अनैतिक व्यापार में युवक-युवतियों को पकड़ा

khaskhabar.com: सोमवार, 19 सितम्बर 2016 11:10 PM (IST)
बहरोड में अनैतिक व्यापार में युवक-युवतियों को पकड़ा
अलवर। रविवार की रात्रि को पुलिस ने एक होटल में देह व्यापार करते दो युवतियों औऱ् दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि एनएच 8 बहरोड पर स्थित होटलो में अनैतिक देह व्यापार की गतिविधियां चल रही है। इसकी शिकायत प्राप्त होने पर माल सिंह वृताधिकारी बहरोड के निर्देशन में थानाधिकारी, बहरोड मय गठित टीम द्वारा शगुन होटल एनएच 8 बहरोड मे दलाल की मार्फत अनैतिक देह व्यापार (वेश्यावृति) का धन्धा करवाये जाने की सूचना पर सत्यापन कर दबिश दी। पुलिस ने आरोपी दलाल राजेश कुमार 36 साल निवासी होलावास थाना बानसूर हाल आबाद वार्ड नम्बर 19 बहरोड, जितेन्द्र कुमार पुत्र रमेश शर्मा जाति ब्राह्मण उम्र 27 साल निवासी बालावास थाना बानसूर हाल शगुन होटल किपर, सोनिया उम्र 20 साल निवासी गाजियाबाद शास्त्री नगर जीवन विहार बी0 ब्लाक मकान 103 (यू0पी0) एवं सीमा मंडल 25 साल निवासी पटना रजा बाजार थाना मधुबन्नी बिहार को गिरफ्तार किया जाकर पूछताछ की जा रही है।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement