cashless drive: banks may be given free hand to decide on service charges on bank transactions-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बैंक में लेनदेन होगा महंगा...बैंक खुद तय करेंगे सर्विस चार्ज!

khaskhabar.com: रविवार, 05 फ़रवरी 2017 7:54 PM (IST)
बैंक में लेनदेन होगा महंगा...बैंक खुद तय करेंगे सर्विस चार्ज!
नई दिल्ली। देश में कैशलैस लेनदेन को बढावा देने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक ने बैंकों को बैंक सर्विस चार्ज तय करने की छूट देने पर विचार कर रहा है। वित्त राज्य मंत्री संतोष गंगवार ने लोकसभा में यह जानकारी दी। यही नहीं केंद्रीय बैंक ने क्रेडिट कार्ड्स के इंटरेस्ट रेट्स को भी नियंत्रण मुक्त कर दिया है। अब तक आरबीआई की ओर से नियमित अंतराल पर जारी किए जाने वाले दिशानिर्देशों के मुताबिक बैंक क्रेडिट कार्ड पर बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की मंजूरी से ब्याज दर तय करते रहे हैं। वित्त राज्य मंत्री ने बताया कि नाबार्ड ने कारोबारियों को आधार कार्ड आधारित पेमेंट सिस्टम के जरिए पेमेंट पर 0.5 फीसदी इनसेंटिव की छूट को भी मंजूरी दे दी है। इसके अलावा 1 जनवरी से 31 मार्च, 2017 तक पीओएस मशीनों पर 1,000 रूपये तक के डेबिट कार्ड लेनदेन पर मर्चेट डिस्काउंट रेट 0.25 फीसदी तय करने का फैसला लिया गया है। इससे पहले यह रेट 0.5 फीसदी था।

[@ चमत्कार! मंदिर में सांप, पुजारी और बदमाश...]

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement