Candidate announcement will be end of this month-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 3:46 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

उम्मीदवारों की घोषणा इस माह के अंत तक करेगी भाजपा-सांपला

khaskhabar.com: सोमवार, 26 दिसम्बर 2016 10:24 AM (IST)
उम्मीदवारों की घोषणा इस माह के अंत तक करेगी भाजपा-सांपला
अबोहर। विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशियों की सूची इसी माह के अंत में जारी कर दी जाएगी। यह जानकारी प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विजय सांपला ने रविवार देर शाम को अबोहर में दी। उन्होंने बताया कि सभी प्रत्याशियों की सूची एक साथ जारी की जाएगी। सांपला यहां सीफेट परिसर में बने जिला स्तरीय कृषि विज्ञान केन्द्र का शुभारभ करने के लिए आए थे। देर शाम सात बजे यहां सीफेट के कांफ्रेंस हॉल में संबोधित करते हुए सांपला ने कहा कि यहां बनाए गए कृषि विज्ञान केंद्र का किसानों को बहुत लाभ मिलेगा। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का नारा जय जवान किसान व जय विज्ञान का अनुसरण यहां का सीफेट कर रहा है और यहां किसानों के लाभ के लिए कई प्रकार के अविष्कार किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जरूरत है कि हर फसल से संबंधित प्रोसेसिंग उद्योग भी हर क्षेत्र में लगें ताकि किसानों को फसलों का दोहरा लाभ मिल सके। सांपला ने कहा कि केंद्र सरकार ने किसान कौशल केंद्र खोलने का भी निर्णय लिया है जिससे किसानों को अपनी फसलों से जुड़े अन्य उत्पाद बारे भी जानकारी मिल सकेगी। उपस्थिति को सेहत मंत्री सुरजीत ज्याणी ने भी संबोधित किया।

[@ वर्ष 2016: तमिलनाडु सीएम जयललिता की मौत बनी अखबारों की सुर्खियां ]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement