canceled opium Seeking to restore the lease -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:11 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सांसद दुष्यंत सिंह ने की अफीम के निरस्त पट्टे बहाल करने की मांग

khaskhabar.com: गुरुवार, 15 सितम्बर 2016 10:06 PM (IST)
सांसद दुष्यंत सिंह ने की अफीम के निरस्त पट्टे बहाल करने की मांग
झालावाड़/बारां। सांसद दुष्यंत सिंह ने झालावाड़-बारां संसदीय क्षेत्र में वर्ष 2006-08 के दौरान निरस्त किए अफीम के पट्टों को बहाल करने की मांग की है। उन्होंने यह भी कहा है कि एनडीपीएस एक्ट में किसानों एवं तस्करों के लिए अलग-अलग प्रावधान होने चाहिए। उन्होंने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री संतोष गंगवार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में अफीम उत्पादक किसानों की पैरवी की। उन्होंने कहा कि वर्ष 2006-07 व 2007-08 के दौरान अतिवृष्टि के कारण अफीम की 60 से 65 प्रतिशत तक फसल खराब होने के बाद नारकोटिक्स विभाग ने बड़ी संख्या में किसानों के अफीम खेती के लाइसेंस समाप्त कर दिए थे। फसल खराबे से संबंधित प्रशासनिक रिपोर्टों को अवैध मानकर नारकोटिक्स विभाग ने ये पट्टे निरस्त कर दिए थे। झालावाड़-बारां सांसद ने मांग की कि नई अफीम नीति में उस समय के पट्टाधारक किसानों के लाइसेंस बहाल किए जाएं। साथ ही, अफीम की खेती के इच्छुक किसानों को 10-10 आरी के लाइसेंस दिए जाएं। उन्होंने कहा कि पांच लाइसेंस से कम वाले राजस्व गांवों के काश्तकारों को उनके अपने गांवों में लाइसेंस दिया जाना चाहिए।
सांसद सिंह ने अफीम की फसल को मौसम बीमा से जोडऩे की भी मांग की और कहा कि प्राकृतिक आपदा से नुकसान पर 5 हजार रुपए प्रति 10 आरी मुआवजा मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि निर्धारित क्षेत्रफल से कम या ज्यादा बुआई की स्थिति में जांच कराकर अधिक क्षेत्रफल की अफीम की फसल नष्ट करा दी जाए, लेकिन पट्टे निरस्त करने से पहले एक बार चेतावनी का प्रावधान होना चाहिए। उन्होंने कहा कि एनडीपीएस एक्ट में तस्कर एवं किसान के लिए अलग-अलग कानूनी प्रावधान हों, ताकि किसानों को अनावश्यक परेशानी से बचाया जा सके। बैठक में चित्तौडग़ढ़़ से सांसद सीपी जोशी सहित अन्य अफीम उत्पादक क्षेत्रों के सांसद एवं नारकोटिक्स विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement