Can be canceled University many examinations-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:07 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

रद्द की जा सकती है यूनिवर्सिटी की कई परीक्षाएं

khaskhabar.com: मंगलवार, 18 अप्रैल 2017 3:49 PM (IST)
रद्द की जा सकती है यूनिवर्सिटी की कई परीक्षाएं
जयपुर। एसओजी की अब तक की जांच में सबसे बड़ा खुलासा सामने आया है। इसके तहत राजस्थान विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित की गई सभी विषयों की परीक्षा के पेपर आउट हुए हैं। पेपर आउट होने के बाद से विश्वविद्यालय से जुड़े बारह सौ कॉलेजों की जहांएसओजी जांच करने में जुट गई है। वहीं जांच में सामने आया है कि कहीं ना कहीं किसी ना किसी तरीके से राजस्थान यूनिवर्सिटी की ओर से होने वाले पेपर को लिखकर अपने परिचित परिजनों एवं चाहेते छात्रों को उपलब्ध कराए गए हैं। राजस्थान विश्वविद्यालय के किसी ने किसी महकमे से जुड़े प्रोफेसर ने अपने थोड़े से लालच को लेकर लाखों छात्रों का भविष्य अधरझूल में लटका दिया है। राजस्थान विश्वविद्यालय प्रशासन अब तक की सामने आई पेपर लीक जांच में उन सभी परीक्षाओं को रद्द करने की तैयारी में जुटा हुआ है, साथ ही उन परीक्षाओं को नए सिरे से कराने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है। जल्द ही इस बात की अधिकारी घोषणा कर छात्रों को सूचित किया जाएगा।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement