Campaign against social evils-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:04 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ अभियान

khaskhabar.com: शनिवार, 19 अगस्त 2017 4:53 PM (IST)
सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ अभियान
जयपुर। कुरैश बिरादरी की अखिल भारतीय सामाजिक संस्थान ऑल इंडिया जमीयतुल कुरैश की राजस्थान इकाई के प्रदेशाध्यक्ष का चुनाव 21 अगस्त को होगा। चुनाव जयपुर में एमडी रोड स्थित जमातखाना कुरैशियान में होगा। चुनाव अधिकारी वसीम कुरैशी ने बताया कि चुनाव में प्रदेश के विभिन्न जिलाध्यक्ष एवं सचिव अपना मत डालेंगे। नामांकन की प्रक्रिया 21 अगस्त को ही सुबह 10 से 2 बजे तक होगी। देर रात तक मतगणना कर चुनाव परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। जमीयतुल कुरैश के प्रदेश संयोजक नईमुद्दीन ने बताया कि संस्था समाज में व्याप्त कुरीतियों के खिलाफ अभियान चलाएगी और राष्ट्रीय चेतना को प्रोत्साहित करेगी। इसके साथ आधुनिक एवं स्कूली शिक्षा पर भी जोर दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement