Cage opened, played over Mukundera reserve the roar of the Tiger-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:11 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पिंजरा खुलते ही टाइगर की दहाड से गूंजा मुकुन्दरा अभ्यारण्य,

khaskhabar.com: मंगलवार, 03 अप्रैल 2018 10:06 PM (IST)
पिंजरा खुलते ही टाइगर की दहाड से गूंजा मुकुन्दरा अभ्यारण्य,
कोटा। हाडौती के पर्यटन को परवान चढाने के लिए सरकार द्वारा किये जा रहे प्रयासों में मंगलवार सफलता मिली जब रामगढ अभ्यारण्य से टाईगर टी-91 को ट्रेंकुलाइज कर मुकुन्दरा अभ्यारण्य में विचरण हेतु छोडा गया। वन विभाग की टीम के एक सप्ताह से भी अधिक के प्रयासों का ही परिणाम है कि कई दिनों से रामगढ के अभ्यारण्य में विचरण कर रहे टाईगर टी-91 को ट्रेंकुलाइज कर मुकुन्दरा अभ्यारण्य में लाने में सफलता मिली है। रामगढ़ अभ्यारण्य में टी-91 पिछले 2-3 माह से भ्रमण कर रहा था इसके यहां रहने से सुरक्षा को भी खतरा था तथा स्थानीय ग्रामीण एवं पशुओं को भी खतरा बना हुआ था। इसके मुकुन्दरा टाईगर रिजर्व क्षेत्र में शिफ्ट किये जाने से सुरक्षा एवं जीवन निर्वाह के पुख्ता बंदोबस्त किये गये है। मुख्यमंत्री ने दी बधाई मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने हाड़ोती क्षेत्र के लोगों को बाघ टी-91 के मुकुन्दरा हिल्स राष्ट्रीय उद्यान में सफलतापूर्वक ट्रान्सलोकेशन पर बधाई दी है। उन्होंने रणथम्भौर बाघ परियोजना और मुकुन्दरा पहाड़ी राष्ट्रीय उद्यान के अधिकारी, कर्मचारी तथा विलेज वाईल्ड लाइफ वाचर्स के संयुक्त दल की इस सफलता की सराहना की। उन्होंने कहा कि आज का दिन राजस्थान के पर्यावर्णीय इतिहास में एक मील का पत्थर साबित होगा। बाघ के इस क्षेत्र में आने से जन और जंगल, दोनों को फायदा होगा। जिला कलक्टर रोहित गुप्ता ने टाईगर के मुकुन्दरा में पहुंचने पर जिलेवासियों को बधाई देते हुए कहा कि वन विभाग की टीम मुकुन्दरा टाईगर हिल्स रिजर्व में बाघ को शिफ्ट करने के लिए लगातार प्रयास कर रही थी। उन्होंने बताया कि मुकुन्दरा में टाईगर का आना कोटा के लिए बहुत ही खुशी की बात है। टाईगर के आ जाने से क्षेत्र में पर्यटकों की आवाजाही बढेगी वहीं अनेक लोगों को रोजगार मिलेगा। पर्यटकों के आवास के लिए आसपास के क्षेत्रों में होटलों का विस्तार होगा। चम्बल के आस पास बायोडायवर्सिटी एवं पर्यटक स्थल अब देश दुनियां तक अपनी पहचान बढायेगें। मुकंदरा में टाईगर छोडे जाने पर पुलिस महानिरीक्षक कोटा रेंज विशाल बंसल, पुलिस अधीक्षक शहर अंशुमान भोमिया, ग्रामीण डॉ. राजीव पचार ने भी खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि इससे कोटा में पर्यटन विकास को गति मिलेगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement