Cabinet Minister Joraram Kumawat Inaugurates Cooperative Warehouse-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने किया सहकारी गोदाम का लोकार्पण

khaskhabar.com: गुरुवार, 18 जून 2026 6:05 PM (IST)
कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने किया सहकारी गोदाम का लोकार्पण
सुमेरपुर। पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत साण्डेराव मण्डल के ग्राम लापोद में 'लापोद ग्राम सेवा सहकारी समिति लि.' के नवनिर्मित गोदाम का विधि-विधान से लोकार्पण किया। समारोह मे संबोधित करते हुए मंत्री कुमावत ने कहा कि राज्य सरकार किसानों और ग्रामीणों के आर्थिक उत्थान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि इस आधुनिक गोदाम का निर्माण 'अन्न भंडारण योजना' के अंतर्गत किया गया है, जिसकी कुल क्षमता 500 मीट्रिक टन है। यह गोदाम राज्य सरकार की बजट घोषणा वर्ष 2024-25 के तहत स्वीकृत और निर्मित किया गया है। इस गोदाम के बनने से स्थानीय किसानों को अपनी उपज को सुरक्षित रखने में बड़ी मदद मिलेगी और उन्हें फसल कटाई के तुरंत बाद औने-पौने दामों पर उपज बेचने की मजबूरी से राहत मिलेगी। 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत पौधारोपण
पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए मंत्री कुमावत ने परिसर में 'एक पेड़ मां के नाम' राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत पौधारोपण किया। उन्होंने उपस्थित जनसमुदाय और सहकारी समिति के सदस्यों से आह्वान किया कि वे न केवल पौधे लगाएं, बल्कि उनके बड़े होने तक उनकी जिम्मेदारी और देखभाल भी सुनिश्चित करें।
निर्माणाधीन जीएसएस का निरीक्षण
उद्घाटन समारोह से पहले कैबिनेट मंत्री ने क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने नवनिर्मित गोदाम के सूक्ष्म अवलोकन के साथ-साथ 'कस्टमर हायरिंग सेंटर' (CHCs) के आधुनिक कृषि उपकरणों का निरीक्षण किया। इसके अलावा उन्होंने वहां निर्माणाधीन ग्राम सेवा सहकारी समिति (जीएसएस) कार्यालय के भवन निर्माण कार्य की गुणवत्ता को देखा और अधिकारियों को कार्य समय सीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए।
जनसुनवाई में मौके पर ही दिए निर्देश
कार्यक्रम में मंत्री जोराराम कुमावत ने जनसुनवाई का आयोजन किया। इसमें लापोद और आस-पास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। ग्रामीणों ने पानी, बिजली, सड़क, गोपालन और स्थानीय विकास से जुड़ी शिकायतें मंत्री के समक्ष रखीं। कुमावत ने संवेदनशीलता के साथ सभी की समस्याओं को सुना और मौके पर मौजूद संबंधित विभागों के प्रशासनिक अधिकारियों को उनके त्वरित निस्तारण के कड़े निर्देश दिए। इस अवसर पर पीसीसीबी, पाली के एमडी प्रशांत कल्ला, जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि महिराज सिंह चाणोद, सांडेराव मण्डल अध्यक्ष जोराराम देवासी, उपाध्यक्ष शंकर सिंह राजपुरोहित काकू, मन की बात कार्यक्रम के जिला संयोजक शिवराज सिंह बिठिया, साण्डेराव मण्डल के महामंत्री मुकेश मोदी, लापोद ग्राम सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष कपूराराम चौधरी, उपाध्यक्ष देवी सिंह मेड़तिया, किसान मोर्चा, सांडेराव के मण्डल अध्यक्ष धन्न सिंह राजपुरोहित, पीसीसीबी के वरिष्ठ प्रबंधक धमेंद्र कुमावत, धणा के उप सरपंच खंगाराम देवासी, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता पुराराम राठौड़ सहित प्रगतिशील किसान और भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement