Cabinet minister complained to the fake account-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:00 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कैबिनेट मंत्री ने फर्जी अकाउंट पर शिकायत दर्ज कराई

khaskhabar.com: गुरुवार, 02 मार्च 2017 7:04 PM (IST)
कैबिनेट मंत्री ने फर्जी अकाउंट पर शिकायत दर्ज कराई
शिमला। कैबिनेट मंत्री सुधीर शर्मा ने अपने फर्जी फेसबुक आईडी को लेकर साईबर क्राइम थाने शिमला में दूसरी बार लिखित शिकायत दी है। मंत्री की शिकायत मिलने के बाद साईबर थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। सुधीर शर्मा ने गुरूवार को एसपी साईबर क्राइम थाने को शिकायत सौपते हुए कहा कि किसी ने उनके नाम से दो फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाए हैं और उसमें वह फेक पोस्ट डालता है। यह सब गलत मंशा से किया जा रहा है तथा इसे मेरा अकाउंट समझा जा रहा है। गौरतलब है कि बीते माह भी सुधीर शर्मा ने फेसबुक और टिवटर अकाउंट हैक होने को लेकर साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। तब मंत्री ने लिखित में शिकायत देकर कहा कि किसी ने उनका फेसबुक एकाउंट हैक कर दिया और एक जाली एकाउंट बनाकर उनके नाम से कई लोगों को मैसेज भेज दिए। सुधीर शर्मा ने बताया कि उन्हें फेसबुक अकाउंट हैक होने की जानकारी अमेरिका की सिलिकॉन वेली स्थित इसके कार्यालय से मिली है। उन्हें मेल कर बताया गया है कि उनका यह खाता 11 फरवरी 2017 को मनाली के पास लॉगइन किया गया है। इससे कुछ भद्दे और आपत्तिजनक पोस्ट भी भेजे गए हैं। इसका पता चलने पर शहरी विकास मंत्री ने तुरंत इसकी शिकायत साइबर सेल को दी थी।

[ श्याम मसाले ने कराई घर घर में मौजूदगी दर्ज]

[ बाबा का चमत्कार या लोगों का अंधविश्वास!]

[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement