रात 1०.3० बजे बाबा मनजीत सिंह फिर धार्मिक स्थान पर था, जिसे देखने के लिए
उनके पिता बग्गा सिंह भी वहां चले गए। ऐसे में प्रीतम सिंह व उसके सभी
साथी फिर से धार्मिक स्थान को ताला लगाने के लिए आ गए। आते ही उनके पिता की
इतनी बेहरमी से पिटाई की कि उसकी मौके पर मौत हो गई। जबकि बाबा मनजीत सिंह
घायल हो गया। बाद में आरोपी घटनास्थल से फरार हो गए। रात को ही उन्होंने
कोतवाली पुलिस को फोन भी किया। मगर पुलिस नहीं पहुंची। जिसके रोष स्वरुप
मंगलवार की सुबह सिविल अस्पताल के बाहर मृतक के परिवारिक सदस्यों ने रोड
जाम कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान सूचना पाते ही
डीएसपी सब डिवीजन दलजीत सिंह ढिल्लो व पीसीआर प्रभारी इंस्पैक्टर जंग
बहादुर शर्मा पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे और सभी आरोपियों के खिलाफ
मामला दर्ज करने के आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारियों ने अपना धरना प्रदर्शन
समाप्त किया।
कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
पुलिस की ओर से
हत्या के आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही न करने व घटनास्थल पर समय में न
पहुंचने के रोष स्वरुप परिवारिक सदस्यों व गांव निवासियों की ओर से सिविल
अस्पताल के बाहर दिए गए धरने में कांग्रेस बिग्रेडस के सदस्यों ने पहुंच कर
अपना पूर्ण समर्थन दिया। इस दौरान पंडित सुभाष भार्गव, करण महाजन व प्रदीप
ठेकेदार ने कहा कि पुलिस की लापरवाही के चलते बुर्जुग की हत्या हुई है।