By 20 May, Delhi will get relief from Corona: Dinesh Singh-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

20 मई तक, दिल्ली में कोरोना से मिलेगी राहत : दिनेश सिंह

khaskhabar.com: शुक्रवार, 07 मई 2021 10:24 AM (IST)
20 मई तक, दिल्ली में कोरोना से मिलेगी राहत : दिनेश सिंह
नई दिल्ली। प्रमुख गणितज्ञ और दिल्ली विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति, दिनेश सिंह ने भविष्यवाणी की है कि दिल्ली में 10-15 मई के बीच कोरोना मामलों में कमी आएगी। सिंह ने आंकड़ों के तीन स्रोतों को जोड़कर भविष्यवाणी की है कि दिल्ली में10-15 मई के बीच मामलों में कमी आएगी। सिंह ने आईएएनएस को बताया कि 20 मई तक दिल्ली में स्थिति कुछ हद तक बेहतर हो जाएगी। उन्होंने कहा कि पिछले चार दिनों में कोविड के संक्रमण में कमी आई है जो समान प्रवृत्ति की ओर इशारा करती है।
सिंह ने 100 परिवारों के साथ टेलिफोनिक साक्षात्कार भी किए, जिसमें पता चला कि इन परिवारों में लगभग सभी संक्रमित हो गए हैं और अब लोग ठीक हो रहे हैं।
कोरोना के कई हल्के से गंभीर लक्षण वाले मामले भी सामने आए है लेकिन इनमें से किसी की मौत नहीं हुई ।
सिंह ने सड़कों पर एम्बुलेंस सायरन में एक अवधारणात्मक गिरावट भी नोट की है, जिससे पता चलता है कि कोरोना के मामलों में गिरावट आई है।
इन सभी कारकों को ध्यान में रखते हुए, सिंह ने 10-15 मई तक कोरोना के मामलों में गिरावट आने की भविष्यवाणी की है और 20 मई तक महत्वपूर्ण गिरावट आने की बात कही है।
इसकी पुष्टि करने के लिए डॉक्टरों ने कुछ सबूत दिए जिससे पता चलता है कि कोविड महामारी से इस बार ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और समृद्धों के बीच अधिक गंभीर मामले सामने आ रहे हैं।
दैनिक पॉजिटिविटी दर 25 प्रतिशत से कम होने से देश के कई हिस्सों में और राष्ट्रीय राजधानी में कुछ हद तक कोरोना से राहत मिली है।
गुरुवार को दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में बीते 24 घंटों में 19,133 नए कोविड मामले सामने आए और 335 मौतें हुईं हैं।
दिल्ली में 22 अप्रैल को दैनिक पॉजिटिव दर 36.2 प्रतिशत दर्ज की गई थी। यह लगातार पांचवा दिन है जब राष्ट्रीय राजधानी में पॉजिटिव दर 30 प्रतिशत से नीचे है। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement