Busted famous robbery gang-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:22 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कुख्यात डकैत गिरोह का पर्दाफाश, सरगना सहित 6 डकैत गिरफ्तार

khaskhabar.com: शनिवार, 12 जनवरी 2019 2:28 PM (IST)
कुख्यात डकैत गिरोह का पर्दाफाश, सरगना सहित 6 डकैत गिरफ्तार
जयपुर। राजधानी पुलिस ने एक अंतरराज्यीय डकैत गिरोह का पर्दाफाश करके गिरोह का सरगना समेत 6 बदमाशों को धरदबोचा है । पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) योगेश दाधीच,ने बताया कि 7-8 जनवरी की रात्रि के दौरान पुलिस थाना कोटखावदा क्षेत्र स्थित गांव देहलाला, में घासी लाल नाटाणी के मकान में 7-8 अज्ञात अपराधियों ने छत के रास्ते प्रवेश किया। इसके बाद अन्दर मालिक घासी लाल और उसकी पत्नी प्रेम देवी के साथ मारपीट की । साथ ही प्रेम देवी के कानों से सोने के झूमके पकड़ कर खींचे, जिससे उसका एक कान फट गया। प्रेम देवी के चिल्लाने की आवाज सुनकर गांव वाले जागकर वहां पहुंचे, तो अपराधियों द्वारा उन लोगों पर लाठी, सरिया आदि से हमला कर दिया और फायरिंग की गई। अपराधियों द्वारा घासी लाल, प्रेम देवी व प्रहलाद मीना को लाठी सरिया से मारपीट करके और मुकेश नाटाणी को फायरिंग कर घायल कर दिया। इस प्रकार अज्ञात अपराधियों द्वारा फायरिंग व मारपीट कर लूट पाट की गई थी।
इस वारदात की गंभीरता को देखते पुलिस की दो टीमें बनाकर सूचनाऐं संकलित करने के लिये लगाया गया। इन दोनों टीमों ने दिन रात मेहनत करके अन्तर्राज्यीय नकबजन/डकैत गिरोह के सरगना नन्द किशोर उर्फ धोलिया को धरदबोचा । साथ ही राजेश रवि कुमार ,अजय कुमार ,संजय ,जगदीश उर्फ कालू गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से कब्जे से अवैध हथियार भी बरामद किए है। इन बदमाशों ने भरतपुर और हरियाणा के हिसार भी वारदात करना स्वीकार किया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement