businessman siblings and another hold in jaipur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:48 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

एमपी से लाए थे 50 लाख कैश, व्यापारी भाई-बहन व एक अन्य पकड़े

khaskhabar.com: मंगलवार, 15 नवम्बर 2016 07:54 AM (IST)
एमपी से लाए थे 50 लाख कैश, व्यापारी भाई-बहन व एक अन्य पकड़े
जयपुर। मध्यप्रदेश के रतलाम के एक व्यापारी, उसकी बहन व एक अन्य को सोमवार को दोपहर जयपुर जंक्शन पर 50 लाख रुपए कैश के साथ पकड़ लिया गया। ये व्यापारी 500 और 1000 के इन नोटों को ज्वैलरी में कनवर्ट करना चाहता था। पुलिस ने आरोपी को इनकम टैक्स के हवाले कर दिया। एटीएस के एसपी विकास कुमार ने बताया कि जयपुर-मुंबई सुपरफास्ट ट्रेन में रतलाम से कुछ व्यापारियों द्वारा ब्लैकमनी जयपुर लाने और उसकी एवज में सोना व ज्वैलरी खरीदने की सूचना मिली थी। सूचना पर एटीएस की टीम ने दोपहर को जयपुर जंक्शन पर दबिश दी। यहां पर जयपुर-मुंबई ट्रेन के आने के बाद एक महिला व दो जनों संदिग्ध होने के आधार पर पकड़ लिया गया। उनके पास दो अटैची थी। तीनों की तलाशी ली और अटैची खोली तो उसमें 50 लाख रुपए की नगदी थी। तीनों से पूछताछ के बाद जीआरपी थाना पुलिस को सौंप दिया गया और इनकम टैक्स के अफसर को सूचना दी गई। इनकम टैक्स के अफसर आरोपी को ले गए। फिलहाल उनसे पूछताछ चल रही है। प्राथमिक जानकारी के मुताबिक ये ब्लैक मनी थी। नोट बंदी के बाद रतलाम के लोहा व्यापारी गौरव अजमेरा, भावी अजमेरा व उनके कर्मचारी दिलीप कुमार इसे गोल्ड में कनवर्ट करना चाहते थे। यह भी पढ़े :बाबुओं के घर से करोड़ों निकले, एक ही विकल्प था, काले धन को कागज कर दूं: PM मोदी यह भी पढ़े :गंगा में मिले फाड़कर फेंके हुए हजार रुपये के नोट

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement