जोधपुर। शहर के प्रतापनगर थाना क्षेत्र में कमला नेहरु नगर निवासी एक कबाड़ ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। कबाड़ व्यवसायी के पुत्र ने अपने घर में रस्सी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार कॉलोनी में रहने वाले मोहम्मद इदरीस के बेटे फैजल ने शनिवार सुबह पंखे के हुक में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के वक्त उसके कान में इयर फोन लगा था और मोबाइल जेब में था। हालांकि अभी तक यह पता नहीं लग सका है कि जब उसने घटना को अंजाम दिया तो वह गाने सुन रहा था या फोन पर किसी से बात कर रहा था। आत्महत्या की वजह भी सामने नहीं आ पाई है लेकिन बताया गया है कि वह कुछ दिनों से परेशान चल रहा था। परिजनों के अनुसार शनिवार सुबह छह बजे जब उसके भाई की पत्नी नमाज के लिए उठी तब फैजल पंखे के हुक में रस्सी से फंदा लगाए मिला। इस पर उसने अपने पति को सूचित किया कि फैजल गाने सुन रहा है या कोई फिल्म बना रहा है, वह हुक में लटका है। इस पर उसका बड़ा भाई आया और उसे फंदे से नीचे उतारा। अस्पताल लाए जाने पर उसे मृत घोषित कर दिया। इस बीच सूचना पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची।