Burglary case revealed: Complainants brother turned out to be the thief-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नकबजनी का खुलासा : फरियादी का भाई ही निकला चोर

khaskhabar.com: सोमवार, 29 जुलाई 2024 9:53 PM (IST)
नकबजनी का खुलासा : फरियादी का भाई ही निकला चोर
चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ जिले में गत गुरुवार को निम्बाहेड़ा शहर के नाकोड़ा नगर में घर के दरवाजों के ताले तोड़ कर अलमारी में रखे चार लाख से अधिक रुपये व सोने चांदी के जेवरात चोरी की घटना का खुलासा करते हुए कोतवाली निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी ने अपने भाई के घर मे ही चोरी कर खुद भाई को चोरी की सूचना दी। पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि निम्बाहेड़ा शहर में गत गुरुवार को नाकोड़ा नगर से रत्नेश सेन पुत्र मदन लाल सेन के मकान से अज्ञात बदमाशों द्वारा घर के दरवाजों के ताले तोड़कर अलमारी में रखे चार लाख एक हजार रूपये नकद, चार पाईजेब की चांदी की जोडी, चांदी की बिछुडी जो करीब 8-10 के आस पास थी तथा एक सोने की अगूंठी चुरा कर ले जाने की घटना की सूचना फरियादी को उसके भाई ने ही दी। जिस पर कोतवाली निम्बाहेड़ा पर नकबजनी का प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान एएसआई सूरज कुमार द्वारा शुरू किया गया ।

नकबजनी का खुुलासा करने के लिए एएसपी परबत सिंह व डीएसपी बद्री लाल राव के सुपरविजन व एसएचओ कोतवाली निम्बाहेडा रामसुमेर के निर्देश पर एएसआई सूरज कुमार, कांस्टेबल देवेन्द्र, विरेन्द्र, अमित कुमार ज्ञानप्रकाश व रतन सिंह एवं साइबर सेल के हैड कांस्टेबल राजकुमार द्वारा घटनास्थल का बारिकी से निरीक्षण किया गया।

प्रार्थी के भाई दीपक सेन ने टीम के साथ रहकर आस पड़ोस के सीसीटीवी फुटेज दिखाये तथा पुलिस के साथ हर गतिविधि पर नजर रखकर पुलिस को शक सुबा नही होने दिया। परिवारजनों से पूछताछ कर दीपक सेन के बारें में मुखबिरों से पता किया तो पता चला कि दीेपक ने पहले भी कई पर हेराफेरी की है। जिस पर रत्नेश के भाई दीपक सेन को डिटेन कर मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ की गई तो दीपक सेन ने चोरी करना स्वीकार किया।

आरोपी नाकोड़ा नगर थाना कोतवाली निम्बाहेडा निवासी 26 वर्षीय दीपक सेन पुत्र मदन लाल सेन को गिरफतार कर गहनता से अनुसंधान करने के लिए पुलिस रिमाण्ड प्राप्त किया जाकर अनुसंधान किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement