Bundelkhand : Illegal mining continues in banda despite changed up government Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 2:33 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बुंदेलखंड : बालू का अवैध खनन बदस्तूर जारी, सरकार बदलने पर गोरखधंधे में नहीं आया बदलाव!

khaskhabar.com: सोमवार, 23 दिसम्बर 2019 7:47 PM (IST)
बुंदेलखंड : बालू का अवैध खनन बदस्तूर जारी, सरकार बदलने पर गोरखधंधे में नहीं आया बदलाव!
अगर इस व्यक्ति की बात पर भरोसा किया जाए तो अवैध खनन में लगे छह ट्रैक्टर-ट्रॉली से नरैनी पुलिस को हर माह एक लाख अस्सी हजार रुपए की आय होती है। डग्गी से परिवहन करने पर कितना लिया जाता है, इसकी जानकारी नहीं हो पाई है। दशरथ पुरवा के निवासी रज्जन दीक्षित ने बताया कि अभी हाल ही में उन्होंने 112 टोलफ्री नम्बर पर फोन कर बालू के अवैध खनन की शिकायत की थी। पुलिस ने बालू भरा एक ट्रैक्टर भी पकड़ा था, लेकिन दो दिनों बाद उसे कोतवाली से छोड़ दिया गया है। नरैनी की उपजिलाधिकारी (एसडीएम) वन्दिता श्रीवास्तव का कहना है कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। यदि खनन हो रहा है तो लेखपाल को भेजकर जांच कराई जाएगी। हालांकि हल्का लेखपाल ने बताया कि उन्होंने एक माह पूर्व ही राजस्व निरीक्षक से सत्यापित करवा कर खनन करने वालों के नाम सहित अपनी रिपोर्ट एसडीएम को सौंप दी है। जिला खनिज अधिकारी राजेश कुमार ने कहा कि मोतियारी, राजापुर, मुगौरा और नौगवां में चिन्हित खनन क्षेत्र नहीं है। कई जगह अवैध रूप से बालू का खनन किए जाने की शिकायत मिली है, लेकिन समय पर पुलिस बल उपलब्ध न होने की वजह से रोक नहीं लगा पा रहे हैं।
(IANS)

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement