Bullet bike thief gang busted, two crooks arrest-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:22 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बुलेट बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, दो बदमाश पुलिस गिरफ्त में

khaskhabar.com: मंगलवार, 27 सितम्बर 2016 5:48 PM (IST)
बुलेट बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, दो बदमाश पुलिस गिरफ्त में
जोधपुर। पुलिस ने ऐसे दो शातिर चोरों को पकड़ा है, जो बाजार की मांग के मुताबिक चोरी करके फिर उस गाड़ी को सस्ते में बेचते थे। महामंदिर पुलिस थाने की इस कार्रवाई में चार बुलेट बरामद हुई हैं। जोधपुर के महामंदिर थाना क्षेत्र में लगातार हो रही मोटरसाइकल चोरी की वारदातों पर कार्रवाई कर पुलिस ने दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पुछताछ की तो दुपहिया वाहनों की चोरी की कई वारदाते खुलीं। पूछताछ में युवकों ने बताया कि अभी शहर में बुलेट का भारी क्रेज है और वे चोरी कर उसे 35 हजार में बेच देते थे। पुलिस ने नाबालिग चोर को न्यायालय के आदेश पर बाल सुधार गृह को सुपुर्द कर दिया और दूसरे चोर को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement