Advertisement
बुलंदशहर : पेट्रोल पंप मैनेजर की गोली मारकर हत्या, बोतल में पेट्रोल देने से मना करने पर हमला

एसएसपी ने कहा, "दोनों हमलावरों ने पहले मोटरसाइकिल में तेल डलवाया, फिर बोतल में पेट्रोल मांगा। मना करने पर विवाद हुआ और मैनेजर पर गोली चला दी गई। हमलावर फरार हो गए हैं, लेकिन उनकी तलाश के लिए टीमें बनाई गई हैं। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।"
इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पेट्रोल पंप पर ऐसी वारदात पहली बार हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पंप कर्मियों से भी पूछताछ की जा रही है ताकि घटना के पीछे की पूरी वजह का पता लगाया जा सके। एसएसपी ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की और आश्वासन दिया कि आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
बुलंदशहर
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


