बुगती ने ‘आजतक’ न्यूज चैनल को भेजे एक वीडियो संदेश में कहा,
‘पाकिस्तानी सरकार और मीडिया की जिस तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं,
वो हैरान करने वाली नहीं बल्कि ओछी हैं। पाकिस्तान सरकार, सेना और मीडिया
की रणनीति बलोच लोगों को खत्म करने की है। इसके सबूत बार बार देखने को
मिलते रहे हैं।’ बुगती ने पाकिस्तानी मीडिया को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि
वह बलूचिस्तान की बहुत मुश्किल से कोई खबर दिखाता है, लेकिन जहां तक
पाकिस्तान का सवाल है तो छोटी से छोटी घटना को भी बढ़ा चढ़ा कर दिखाया जाता
है। बुगती ने कहा, ‘अगर हम बलूचिस्तान में दमन या ऑपरेशन की बात करें तो
साल-छह महीने में मीडिया में इस पर कोई खबर दिखाई जाती है, वह भी सेंसर
होने के बाद। अभी तक किसी भी मीडिया हाउस के किसी भी एंकर ने बलूचिस्तान के
बारे में कुछ नहीं बोला है।’ उन्होंने सवाल किया, ‘हर दिन कई पुरुषों और
महिलाओं की हत्या होती है, कई को उनके घर से खींच कर निकाल लिया जाता है,
कई को अगवा कर लिया जाता है, फिर उन पर बुरी तरह जुल्म बरपाने के बाद शवों
को सडक़ों पर छोड़ दिया जाता है। क्या कभी मीडिया का इस ओर ध्यान गया?’
बलूच बातचीत को तैयार, मगर पहले सेना छोड़े बलूचिस्तान