नई दिल्ली। बलूचिस्तानी की प्रमुख राजनीतिक पार्टी बलोच रिपब्लिकन पार्टी के अध्यक्ष ब्रहमदाग खान बुगती ने पाकिस्तान को दो टूक कहा है कि उससे किसी भी बातचीत से पहले पाकिस्तानी सेना को बलूचिस्तान को छोडऩा होगा। इसी के साथ बुगती ने चेतावनी भी दी कि अगर पाकिस्तानी सेना ने ऐसा नहीं किया तो उसे 1971 से भी ज्यादा बुरे नतीजे भुगतने पड़ेंगे।
बुगती ने बलूचिस्तान के लोगों पर पाकिस्तान के अत्याचारों का मुद्दा उठाने के लिए एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शुक्रिया जताया है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस्लामाबाद में बैठे पाकिस्तानी अधिकारियों का मंसूबा बलूच लोगों को पूरी तरह खत्म करने का है। बुगती ने इस मुद्दे को नहीं उठाने के लिए पाकिस्तानी मीडिया को भी जमकर लताड़ लगाई।