Bugti warns Pak, vacate Balochistan or be ready for other 1871 Slide 3-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:07 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

छोडो बलूचिस्तान वरना होगा‘1971’:बुगती

khaskhabar.com: गुरुवार, 01 सितम्बर 2016 12:33 PM (IST)
छोडो बलूचिस्तान वरना होगा‘1971’:बुगती
बुगती ने कहा कि पाकिस्तानी मीडिया बलूच नेताओं के बयानों को तोड़मोड़ कर दिखाता है जिससे भ्रम फैले और उनके लोग मूर्ख बन सकें। पाकिस्तानी मीडिया की अनदेखी की वजह से ही दूसरों ने इस मुद्दे को उठाना शुरू कर दिया है। बुगती ने पाकिस्तानी सेना पर आरोप लगाया कि जब लोगों ने बलूचिस्तान के मुद्दे को उठाना शुरू किया तो उसने इस मुद्दे को भटकाना और दबाना शुरू कर दिया। बुगती ने दो टूक कहा कि बलूच लोग बातचीत के लिए तैयार हैं लेकिन इसके लिए पहले पाकिस्तानी सेना को बलूचिस्तान को छोडऩा होगा। बलूच नेता ने कहा, मैंने पाकिस्तानी अधिकारियों की तरफ से ऐसे बयान देखे कि वे बात करना चाहते हैं। हमने कभी नहीं कहा कि हम बात नहीं करना चाहते। यह पाकिस्तानी सेना है जो किसी भी मु्द्दे को ताकत के जरिए दबाना चाहती है। पाकिस्तानी सेना लोगों को बंधक बना कर रखना चाहती है। हम बातचीत के लिए तैयार है, लेकिन इसके लिए पाकिस्तानी सेना को पहले बलूचिस्तान से वैसे ही हटना होगा जैसे कि उसने 1971 में बांग्लादेश से किया था। पाकिस्तान कभी हमारा देश नहीं रहा

3/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement