Advertisement
भव्य भारत के सपने को साकार करेगा बजट: किशन कपूर

उन्होंने कहा कि यह न्यू इंडिया के सपनों को साकार करने वाला बजट है। उन्होंने कहा कि असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को सामाजिक सुरक्षा उपलब्ध कराने के लिये प्रधानमंत्री ‘‘श्रम योगी मानधन योजना’’ की घोषणा एक ऐतिहासिक पहल है। इसके तहत श्रमिकों को 60 साल की आयु के बाद 3,000 रुपये मासिक पेंशन दी जाएगी। इससे लोगों के जीवन में सुरक्षा और सम्मान तय होगा।
किशन कपूर ने बजट का विरोध करने वाले नेताओं पर चुटकी लेते हुए उन्होंने कहा कि जिन्होंने 60 साल राज किया वे अब बगलें झांक रहे हैं। इस सरकार ने देश के गरीबों के लिए इतना किया है जिनता पिछले 65 साल में नहीं हुआ है। विरोध करने वालों के पास कहने के लिये कुछ बचा नहीं है, बस विरोध के लिये विरोध कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
शिमला
Advertisement
हिमाचल प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


