Bubuli Coal gang member arrested-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:36 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बबुली कोल गैंग का सदस्य गिरफ्तार

khaskhabar.com: शनिवार, 20 जनवरी 2018 6:48 PM (IST)
बबुली कोल गैंग का सदस्य गिरफ्तार
चित्रकूट | इनामी डकैत बबुली कोल गैंग के एक सदस्य को चित्रकूट पुलिस ने शुक्रवार को कैलहा गांव से गिरफ्तार कर लिया। यह जानकारी एसपी ने शनिवार को दी। पुलिस अधीक्षक प्रताप गोपेंद्र सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर बहिलपुरवा थानाध्यक्ष ने सिपाहियों के साथ कैलहा गांव के जुगल में बने निजी नलकूप में छापेमारी की। इस दौरान उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश सरकार से साढ़े पांच लाख रुपये का इनाम घोषित डकैत बबुली कोल गैंग का सक्रिय सदस्य बउआ उर्फ दिनेश को गिरफ्तार कर लिया गया। यह डकैत पिछले दिनों बबुली के साथ मिलकर विद्युत प्लांट में मजदूरों के साथ मारपीट करने और रंगदारी मांगने की घटना में शामिल था। उन्होंने बताया, "एक अन्य डकैत महेंद्र पासी के ऊपर अब पुलिस ने 25 हजार से बढ़ाकर पचास हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया है। पाठा के जंगल को जल्द ही डकैतों से मुक्त करा लिया जाएगा।"
आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement