BSP workers joined in Congress-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:51 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कांग्रेस में शामिल हुए बसपा कार्यकर्ता

khaskhabar.com: रविवार, 21 मई 2017 7:09 PM (IST)
कांग्रेस में शामिल हुए बसपा कार्यकर्ता
जयपुर। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के बलिदान दिवस पर पीसीसी मुख्यालय में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट एवं नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी की उपस्थिति में मालवीय नगर विधानसभा क्षेत्र के बसपा के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ली। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं मीडिया चेयरपरसन डॉ. अर्चना शर्मा ने बताया कि मालवीय नगर विधानसभा क्षेत्र के 101 बसपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को सदस्यता ग्रहण की है। इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष मास्टर भंवरलाल मेघवाल, गोपाल सिंह ईडवा, उपाध्यक्ष डॉ. अर्चना शर्मा, मुमताज मसीह, महासचिव गंगा देवी वर्मा, सत्येन्द्र भारद्वाज, रूपेशकांत व्यास, जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रतापसिंह खाचरियावास, मालवीय नगर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष देवेश चौहान, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष धनराज कुमावत, विजय पेशवानी, महासचिव श्याम सतवानी, लोकेश शर्मा और घनश्याम मूलानी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement