bsp strike for investigation evm machine-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:58 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ईवीएम में गड़बड़ी को लेकर बसपा उतरी सड़कों पर, किया प्रदर्शन

khaskhabar.com: मंगलवार, 11 अप्रैल 2017 6:59 PM (IST)
ईवीएम में गड़बड़ी को लेकर बसपा उतरी सड़कों पर, किया प्रदर्शन
झांसी। उत्तर प्रदेश के 2017 विधानसभा चुनाव में परिणाम के बाद हार को अस्वीकार करते हुए बसपा ने ईवीएम में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुये विरोध में प्रदेशव्यापी आंदोलन छेड़ दिया है। ईवीएम में छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने पूरे प्रदेश में 11 मार्च को धरना प्रदर्शन कर ताकत का एहसास करने के निर्देश दिये थे। इसी कड़ी में मंगलवार को बसपा की झांसी जनपद ईकाई ने जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। वहीं, वक्ताओं ने भाजपा पर चुनाव में धांधली करने का आरोप लगाते हुए संगठन को और ताकतवर बनाने पर जोर दिया। झांसी में बाबा साहेब डा. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा के समीप शिक्षा भवन प्रांगण में आयोजित धरना प्रदर्शन में बसपा नेताओं ने भाजपा पर तीखे प्रहार किये। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में भाजपा के उम्मीदवारों की अप्रत्याशित जीत किसी के पाले नहीं पड़ रही है। चुनाव परिणाम निराशाजनक ही नहीं चौंकाने वाले रहे हैं, जो संभव नहीं हैं। ईवीएम मशीन में गड़बड़ी कर छल से भाजपा ने प्रदेश की सत्ता हथियाई है। उन्होंने कहा कि कई ऐसे मतदाता मिले जिनका कहना था कि उनके बूथ पर सबसे अधिक वोट जिस पार्टी को डाले गये, उसे वहां पर परिणाम आने पर काफी कम मिले। ईवीएम में पूरे प्रदेश में छेड़छाड़ कर एक पार्टी को बहुमत दिलाया गया। इस लिए बसपा मतदान में ईवीएम के प्रयोग को बंद करने की मांग करती है।

धरना प्रदर्शन सभा को संबोधित करते हुए पूर्व लोकसभा प्रत्याशी अनुराधा शर्मा ने कहा कि भाजपा की सरकार केंद्र में है। वहीं मध्यप्रदेश में भी है। हालही में एक एक जिले में महिला अधिकारी द्वारा जब ईवीएम मशीन की जांच की गई तो किसी भी बटन को दबाने पर पर्ची कमल की निकली। उन्होंन कहा कि सत्ता उन्ही की है इस लिए मामले को दबा दिया गया। यहीं नहीं मशीन जापान की है वहां के अधिकारियों को कहना है कि मशीन की चिप से छेड़छाड़ को नकारा नहीं जा सकता है।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement