BSP put bets on new pieces, put two old faces-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नए मोहरों पर बसपा ने लगाया दांव, दो पुराने चेहरे उतारे

khaskhabar.com: शनिवार, 07 जनवरी 2017 11:56 AM (IST)
नए मोहरों पर बसपा ने लगाया दांव, दो पुराने चेहरे उतारे
लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनाव में बसपा ने अपनी रणनीति बदलते हुए लखनऊ जिले में 9 में से सात नए चेहरे उतारे हैं। जबकि दो पुराने दावेदारों पर दांव खेला है। सतीश चंद्र मिश्र के खास माने जाने वाले पूर्व मंत्री नकुल दूबे को फिर से बख्शी का तालाब से उम्मीदवार घोषित किया है तो सरोजनीनगर से शंकरी सिंह को उम्मीदवार बनाया गया गया है। साल 2012 में शंकरी सिंह को सपा विधायक और मंत्री शारदा प्रताप शुक्ला ने आठ हजार वोटों से हरा दिया था। इसके अलावा बसपा ने जिन सात नए चेहरों पर दांव खेला है उसमें से लखनऊ पूर्वी विधानसभा से सरोज शुक्ला को उम्मीदवार बनाया है। सरोज शुक्ला बार एसोसिएशन के दो बार अध्यक्ष रह चुके हैं व वकीलों के बीच इनकी अच्छी पैठ मानी जाती है। लखनऊ मध्य से राजीव श्रीवास्तव को टिकट मिला है। राजीव श्रीवास्तव महापौर का चुनाव भी लड़ चुके हैं। मलीहाबाद से सत्यकुमार गौतम, पश्चिम से नया चेहरा अरमान खान, उत्तर से अजय श्रीवास्तव,कैंट से योगेश दीक्षित व मोहनलालगंज से राम बहादुर को टिकट मिला है। 2012 के विधानसभा चुनाव में लखनऊ की नौ सीटों पर बसपा पूरी तरह से साफ हो गई थी। इस चुनाव में बसपा के मोहनलालगंज, बख्शी का तालाब व सरोजनीनगर सीट पर तीन प्रत्याशी ही सेकेंड रनर अप रहे थे। बाकी छह सीटों पर बसपा दूसरे नंबर पर भी जगह नहीं बना पायी थी।वहीं बसपा मुखिया मायावती ने सत्य कुमार गौतम को मलिहाबाद से टिकट दिया है। 2012 के चुनाव में समाजवादी पार्टी के इंदल कुमार रावत यहां से विधायक चुने गए थे। बसपा ने बख्शी का तालाब विधानसभा क्षेत्र से नकुल दुबे को एक बार फिर टिकट दिया है। 2012 में इस सीट से सपा के गोमती यादव विधायक चुने गए थे। गोमती यादव ने नकुल दुबे को 1899 वोटों से हराया था। गोमती यादव को 79629 व नकुल दुबे को 77730 वोट प्राप्त हुए थे।सरोजिनीनगर सीट पर मायावती ने एक बार फिर शिवशंकर सिंह उर्फ शंकरी सिंह को टिकट दिया है। 2012 के चुनाव में सपा से शारदा प्रताप शुक्ला विधायक चुने गए। उन्होंने बसपा के शिवशंकर सिंह को 8365 वोटों से हराया था। शारदा प्रताप शुक्ला को67601 व शिवशंकर को 59236 वोट मिले थे।लखनऊ पश्चिम से अरमान खान को टिकट दिया है। साल 2012 में लखनऊ पश्चिम सीट से सपा के मोहम्मद रेहान विधायक चुने गए। मोहम्मद रेहान ने भाजपा के सुरेश कुमार श्रीवास्तव को 7812 वोट से हराया था। मोहम्मद रेहान को 2012 चुनाव में 49912 व सुरेश को 42100 वोट मिले थे।बसपा ने लखनऊ उत्तर विधानसभा से अजय श्रीवास्तव को टिकट दिया है। 2012 में समाजवादी पार्टी के अभिषेक मिश्रा यहां से विधायक चुने गए। उन्होंने कांग्रेस के प्रत्याशी डॉ. नीरज बोरा को2219 वोटों से हराया था। अभिषेक मिश्रा को 47580 व डॉ. नीराज बोरा को 45361 वोट प्राप्त हुए थे। अब डॉ. नीरज बोरा भाजपा में हैं।बसपा ने लखनऊ पूर्व से सरोज शुक्ला को टिकट दिया है। साल2012 के चुनाव में भाजपा के वरिष्ठ नेता कलराज मिश्र यहां से विधायक चुने गए। उन्होंने सपा की जूही सिंह को 20818 वोटों से हराया था। कलराज मिश्र को 68726 व जूही सिंह को 47908 वोट मिले थे। साल 2014 में कलराज मिश्र देवरिया से सांसद चुन लिए गए और यह सीट खाली हो गई। जिसके बाद इस सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल जी टंडन के बेटे आशुतोष टंडन चुनाव लड़े और जूही सिंह को हराया।लखनऊ मध्य विधानसभा सीट से बसपा ने राजीव दीक्षित को टिकट दिया है। 2012 में लखनऊ मध्य से समाजवादी पार्टी से रविदास मेहरोत्रा विधायक चुने गए, जो सपा सरकार में मंत्री भी बने। रविदास मेहरोत्रा ने भाजपा के विद्यासागर गुप्ता को 22732 वोटों से हराया था।2012 चुनाव में रविदास मेहरोत्रा को 62622 व विद्यासागर गुप्ता को39890 वोट मिले थे।लखनऊ कैंट विधानसभा सीट से मायावती ने योगेश दीक्षित को टिकट दिया है। 2012 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की रीता बहुगुणा जोशी ने यहां से बाजी मारी थी। रीता ने भाजपा के सुरेश चंद्र तिवारी को 21823 मतों से हराया था। इस चुनाव में रीता बहुगुणा को 63052व सुरेश चंद्र तिवारी को 41229 वोट मिले थे।बसपा ने राम बहादुर को मोहनलालगंज से टिकट दिया है। इस सीट से 2012 में सपा की चंद्रा रावत विधायक चुनी गई थीं। जिन्होंने बसपा की अजय पुष्पा रावत को 23517 वोटों से हराया था। चंद्रा रावत को 69488 व अजय पुष्पा को 45971 वोट प्राप्त हुए थे।

[@ Exclusive:1फरवरी को पेश हो सकता है आम बजट,PM मोदी लेंगेे फैसला]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement