हाथरस। आगरा-अलीगढ़
राष्ट्रीय राजमार्ग- 93 पर सासनी तहसील के सामने ब्रेकर पर अनियंत्रित
होकर एक बोलेरो गाड़ी पलट गयी। जिसमें गाड़ी चालक सहित 5 लोग घायल हो गये। सूचना मिलने पर हाईवे कर्मी और पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायलों को एक प्राइवेट
अस्पताल में भर्ती कराया। हाथरस की
सिकंदराराऊ विधानसभा के प्रत्याशी बनी सिंह बघेल के काफिले की एक बोलेरो गाड़ी हाथरस से सासनी की और
जा रही थी। जब वह सासनी तहसील के सामने पहुंची तो वहां गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट
गयी।