मायावती के यह भी संज्ञान में आया कि कई जगह खुल कर कार्यकर्ताओं ने पार्टी नेताओं पर वसूली के आरोप लगाए तो गलत लोगों को टिकट दिलवाने की शिकायतें भी मिलीं। इसी के चलते मायावती पार्टी संगठन में बदलाव से पहले जमीनी स्तर पर पार्टी नेताओं से फीडबैक लेने के बाद कोई निर्णय लेना चाहती हैं।