BSP adjourned the meeting-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:17 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बसपा की 16 अप्रैल को होने वाली बैठक स्थगित

khaskhabar.com: शनिवार, 15 अप्रैल 2017 9:02 PM (IST)
बसपा की 16 अप्रैल को होने वाली बैठक स्थगित
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की 16 अप्रैल को होने वाली बैठक को स्थगित कर दिया गया है। कयास लगाए जा रहे थे कि मायावती इस बैठक में संगठन में फेरबदल करेंगी, लेकिन बैठक से पहले वह पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से इस विषय पर फीड बैक लेना चाहती हैं। शुक्रवार को ही अम्बेडकर जयंती के मौके पर मायावती ने बड़ा ऐलान करते हुए अपने भाई आनंद कुमार को पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाने का ऐलान किया था। बसपा अध्यक्ष ने सभी पार्टी नेताओं से एक मई से संगठन के कामकाज और जनाधार को बढ़ाने की कवायद में लगने के लिए कहा है। पार्टी सूत्रों के अनुसार बैठक करने से पहले पार्टी मुखिया बसपा को दोबारा मजबूती से खड़ा करने के लिए रोड मैप तैयार कर रही हैं। विधानसभा चुनाव में टिकट वितरण से लेकर चुनाव प्रबन्धन तक में कोआर्डिनेटरों की भूमिका की पड़ताल कर रही हैं। चुनाव नतीजों के बाद जिलों में बैठक करने गए पार्टी नेताओं और कोआर्डिनेटरों को कार्यकर्ताओं के गुस्से का शिकार होना पड़ा था।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement