bsf road safety camp in gaharsana-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:34 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बीएसएफ का अभियान, जानें सडक़ के नियम

khaskhabar.com: शनिवार, 03 सितम्बर 2016 11:50 AM (IST)
बीएसएफ का अभियान, जानें सडक़ के नियम
बीकानेर। घड़साना में सीमा सुरक्षा बल ने सडक़ सुरक्षा अभियान शुरू किया है। बीएसएफ की सोलहवीं बटालियन द्वारा रोटरी चौक पुलिस थाने के आगे कैंप लगाकर सडक़ सुरक्षा नियमो की जानकारी दी जा रही है। इसका मकसद लोगों को सडक़ सुरक्षा के नियमों से अवगत कराना और दुर्घटनाएं रोकना है। इसके तहत बीएसएफ के जवान सडक़ पर आते जाते लोगों को रोककर उन्हें नियमों की पालन करने और दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने की सलाह दे रहे हैं। लोगों में इसे लेकर काफी उत्साह है और वे भी ध्यानपूर्वक ये तमाम बातें सुनकर उन पर अमल करने का निश्चय कर रहे हैं।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement