BSDU invites applications for Bachelor of Vocational Program in Manufacturing Skills-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बीएसडीयू ने मैन्यूफेक्चरिंग स्किल्स में बैचलर ऑफ वोकेशन प्रोग्राम के लिए आवेदन आमंत्रित किए

khaskhabar.com: मंगलवार, 17 जुलाई 2018 12:01 PM (IST)
बीएसडीयू ने मैन्यूफेक्चरिंग स्किल्स में बैचलर ऑफ वोकेशन प्रोग्राम के लिए आवेदन आमंत्रित किए
जयपुर । भारतीय स्किल डेवलपमेंट यूनिवर्सिटी, जयपुर (बीएसडीयू) ने मैन्यूफेक्चरिंग में 3 साल के बैचलर ऑफ वोकेशन (बी. वोक.) पाठ्यक्रम के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। बी. वोक. करिकुलम में 60 प्रतिशत स्किल्स और 40 प्रतिशत सामान्य शिक्षा घटक है। बीएसडीयू में अर्जित कौशल को और आगे बढाने के लिए छात्रों को हर दूसरे सेमेस्टर के दौरान औद्योगिक इंटर्नशिप के लिए भेजा जाता है। यूजीसी ने विश्वविद्यालयों की सूची में बीएसडीयू को शामिल किया है और स्नातक छात्रों को इंडस्ट्री के लिए तैयार करने के लिहाज से नेशनल स्किल क्वालिफिकेशन फ्रेमवर्क (NSQF) के आधार पर बी. वोक. और एम. वोक. पाठ्यक्रमों को मंजूरी दी है। ये पाठ्यक्रम अब किसी भी अन्य स्नातक डिग्री प्रोग्राम के बराबर माने जाएंगे। इन कार्यक्रमों के तहत छात्र किसी भी संगठन के आईटी डिपार्टमेंट में काम करने के लिए जरूरी कौशल हासिल कर सकेंगे। मैन्यूफेक्चरिंग क्षेत्र में नौकरी के उत्कृष्ट अवसरों के अलावा, बी. वोक. और एम. वोक. डिग्री धारक भी आईएएस, रक्षा सेवा, राज्य सेवा, बैंक आदि सहित अन्य सरकारी नौकरियों के लिए भी पात्र हैं।
बीएसडीयू के प्रेसीडेंट ब्रिगेडियर एस एस पाब्ला ने कहा, ‘‘कुल छह सेमेस्टर में से, दूसरे, चौथे और छठे सेमेस्टर में छात्रों को बीएसडीयू के साथ जुडे उद्योगों में प्रशिक्षित किया जाता है। यहां विश्वविद्यालय में सीखे गए कौशल को इंडस्ट्री के वास्तविक माहौल में परखा जाता है। पहले, तीसरे और पांचवें सेमेस्टर विश्वविद्यालय परिसर में अच्छी तरह से समझाए जाते हैं। पहले सेमेस्टर में, छात्र हैंड-स्किल ट्रेनिंग, टर्निंग, मिलिंग, एसेम्बली और मेजरिंग टूल्स के आधार पर सीखते हैं। तीसरे सेमेस्टर में, पहले सेमेस्टर के कुछ विषयों की समीक्षा की जाती है और सीएनसी मशीनों, प्रोग्रामिंग, सीएडी-सीएएम विषयों पर गहन प्रशिक्षण दिया जाता है। पांचवें सेमेस्टर में, जो विश्वविद्यालय के साथ अंतिम सेमेस्टर है, छात्रों को सबसे उन्नत प्रोडक्शन मशीनों पर विशेष प्रशिक्षण दिया जाता है और उन्हें इंडस्ट्री के लिए तैयार किया जाता है।‘‘
अगस्त, 2018 से शुरू होने वाले निम्नलिखित पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन आमंत्रित किए जाते हैं ।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement