brokerage on the admission in ajmer-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

एडमिशन के नाम पर दलाली, छात्रा ने पकड़वाया दलाल

khaskhabar.com: शनिवार, 22 अक्टूबर 2016 11:07 AM (IST)
एडमिशन के नाम पर दलाली, छात्रा ने पकड़वाया दलाल
अजमेर। शिक्षण संस्थाओं में एडमिशन के नाम पर दलाली बेरोकटोक जारी है। यहां अजमेर के जेएलएन नर्सिंग स्कूल में एडमिशन के नाम पर छात्रों से रुपए वसूल रहे दलाल को एक छात्रा ने अपनी सूझबूझ से सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। दलाल छात्रा से जेएलएन नर्सिंग स्कूल में एडिमशन के बदले पैसे मांग रहा था। उत्तर प्रदेश की रहने वाली छात्रा रीना पाल नर्सिंग में एडमिशन के लिए जेएलएन पहुंची। जहां उत्तर प्रदेश के ही रामप्रसाद ने उसे एडमिशन के नाम पर साठ हजार रुपए की मांग की। छात्रा ने इसे रुपए की एक किस्त जमा भी करा दी। बाद में दलाल रामप्रसाद लगातार रीना को परेशान करने लगा। इस पर रीना ने अपनी सहेलियों से एडमिशन की पूरी प्रक्रिया के बारे में जानकारी ली। रीना को पता चला कि फीस मात्र चंद रुपए ही है और उसे एडमिशन के नाम पर ठगा जा रहा है। इस पर रीना ने दलाल को सबक सिखाने की ठानी और सहेलियों और नर्सिंग स्कूल प्रबंधक से मिलकर दलाल रामप्रसाद को पकड़वाया। स्कूल प्रबंधन की सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस ने रामप्रसाद को अपनी हिरासत में ले लिया है और लगातार पूछताछ जारी है। पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही कि दलाल ने अपने चंगुल और कितने छात्रों को फंसाया है। यह भी पढ़े :पीएम मोदी ने किसे फ़ोन कर खुद रखा नन्ही बच्ची का नाम यह भी पढ़े :खास खबर Exclusive: राहुल गांधी पर क्यों उठाते हैं अपने ही सवाल ?

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement