रूपनगर। रोपड़ जिले में कस्बा बेला के बस अड्डे के पास रोपड़ मार्ग पर मौजूद पुल टूट गया है, इस पुल के बीचों बीच एक बड़ा खड्डा पड़ गया है। पुलिस ने एहतियातन पुल पर दोनों तरफ बेरीकेड्स लगाकर आवाजाही बंद कर दी है। पुल टूटने से रोपड़ और लुधियाना का इस रस्ते से संबंध टूट गया है।
रोपड़ जिले में पड़ते कस्बा बेला के बस अड्डे के पास रोपड़ मार्ग पर मौजूद पुल टूट जाने से रोपड़ से लुध्याना का आपस मैं संपर्क टूट गया है । इलाके के लोगों ने मांग की है के यहाँ नयाँ पुल बनाया जाये । और तब तक आरजी रास्ते का निर्माण किया जाये । हम आप को बता दें के रोपड़ से 15 किलोमीटर की दुरी पर क़स्बा बेला के बस अड्डे नजदीक यह पल 50 साल पुराना है , जिसका इस्तेमाल इलाके के 70 से ज्यादा गांव के निवासी तो करते ही थे । साथ ही रोपड़ से लुधिआना आने जाने के लिए सैंकड़ों वाहन रोज़ाना इस पुराने पुल से हो कर गुजरते थे ।
इलाके के लोगों का कहना है के पिछले कुछ महीने से भारी वाहनों का इधर से गुज़रना बड़ गया था क्योंकि रोपड़ -चंडीगढ़ व रोपड़ -नीलों मार्ग पर पड़ते टोल को बचाने के लिए भारी वाहन चालक इस पुल का इस्तेमाल करने लगे थे, जिस के चलते पहले से ही खस्ता हाल यह पुल अब नाकारा हो गया है । पुल बंद होने से ट्रैफिक गांव जटाणा से गुजर रही है। लिंक सड़कें तंग होने के कारण गांव के लोग भी परेशान है। मोके पर पहुंचे पीडब्लूडी विभाग के जेईएन परषोतम ने बताया के फिलहाल आरजी रास्ते के लिए योजना बनाई जा रही है ।