khaskhabar.com: रविवार, 09 अक्टूबर 2016 00:07 AM (IST)
फाजिल्का। एस.बी.एंटरटेनमेंट की ओर से निर्मित और निर्देशित बॉबी कुमार की हिंदी फिल्म ‘ब्रीड’ एक नपुंसक की कहानी है। एक नामर्द की, जिसे किन्नर कहकर समाज ताना देता रहता है। उसके निजी जीवन में क्या क्या खालीपन रहता है। इसका किसी को अहसास नहीं होता। अभिनेता निर्माता निर्देशक बॉबी कुमार ने इस विषय को बड़ी संजीदगी के साथ उठाया है। उनकी निजी जीवन में ये तथाकथिक छक्के कितने अच्छे कितने बुरे होते है। इसका मार्मिक और मनोवैज्ञानिक चित्रण इस फिल्म में किया गया है। मढ़ मनीषा बंग्लो में फिल्म की शूटिंग एक गाने के साथ शुरू हो गई है। इस गाने को मशहूर सिंगर जावेद अली के स्वर में रिकॉर्ड किया गया है। जिसका शीर्षक है, ”आज मैं नाचूंगी, आज मैं गाऊंगी”। फिल्म में मुख्य किरदार के रुप में बॉबी कुमार, अजय सिवल, आकाश दास, गुंजन, प्रियंका, गौरव मिश्रा, विकास रूमान, प्रसाद और पुष्कर राज निभा रहे हैं। वहीं संगीत दिया है आनंद मिश्र ने।