brave girl clashed with Panther with brooms in hand -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:17 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

हाथ में झाडू लेकर पैंथर से भिड़ गई यह जांबाज लडक़ी

khaskhabar.com: मंगलवार, 22 नवम्बर 2016 1:48 PM (IST)
हाथ में झाडू लेकर पैंथर से भिड़ गई यह जांबाज लडक़ी
जयपुर। सीकर जिले के रलावता गांव में घुसे पैंथर ने हडक़ंप मचा दिया है। यहां पैंथर ने एक लडक़ी पर हमला कर दिया लेकिन, लडक़ी ने पैंथर से खुद की जान बचा ली। जयपुर जू से वन विभाग की टीम मौके के लिए रवाना कर दी गई है। लडक़ी को गंभीर रूप से घायल होने पर जयपुर के एसएमएस अस्पताल के लिए रवाना कर दिया गया है। यहां जयपुर-सीकर रोड स्थित खंडेला के पास ही यह गांव है। यहां अचानक एक पैंथर घुस आया। लोगों ने देखा तो एक-एक कर बड़ी संख्या में लोग यहां इक_ा हो गए। इसके बाद अचानक पैंथर ने यहां घर के काम में लगी एक लडक़ी गुड्डी पुत्री मदनलाल पर हमला कर दिया। हमले के दौरान गुड्डी के हाथ में झाडू थी, उसने पैंथर पर उसी से वार करना शुरू कर दिया। जमीन पर लोट-पोट होकर अपनी जान बचाती रही। इस बीच गांव वालों के शोर के बीच पैंथर वहां से भागा। जैसे ही लडक़ी ने पैंथर से अपनी जान बचाई, पैंथर कुछ दूरी पर भागता हुआ चला गया। वहां यहां एक खंडहरनुमा मकान में जा छिपा। यहां एक कमरे के कोने में बैठा हुआ है। भारी संख्या में लोग इस मकान को घेरे हुए है। गांव वालों ने पुलिस और वन विभाग को सूचित कर दिया है। फिलहाल जयपुर जू से टीम रवाना हो गई है। एक ऐसा मंदिर जहां दीपक की लौ से बनती है केसर

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement