Advertisement
विप्र युवा अनुपम तिवाड़ी विशाल काफिले के साथ पहुंचे अपने धाम

स्वागत का यह सिलसिला इतना भव्य और उत्साहपूर्ण था कि कैथरी टोल से परशुराम धर्मशाला तक पहुंचने में जुलूस को पांच घंटे से अधिक का समय लग गया। दोपहर करीब एक बजे शुरू हुआ यह काफिला सैंपऊ, करीमपुर, उमरारा, आदर्श नगर, ओडेला गांव, ओडेला रोड, राजाखेड़ा बाईपास, आरसी लाइन, गुलाबबाग चौराहा, जगदीश टॉकीज और मोनीराम कॉलोनी सहित दो दर्जन से अधिक स्थानों से होकर गुजरा, जहां हर जगह लोगों ने फूल-मालाओं और पुष्पवर्षा के साथ जोरदार स्वागत किया।
इस दौरान युवाओं का उत्साह चरम पर नजर आया। कई स्थानों पर जेसीबी से पुष्प वर्षा की गई, तो कहीं बैंड-बाजों और ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया गया। पूरा शहर “जय-जय परशुराम” के नारों से गूंज उठा, जिससे माहौल पूरी तरह धार्मिक और सामाजिक उत्सव में परिवर्तित हो गया। विशेष बात यह रही कि इस स्वागत समारोह ने सामाजिक समरसता की अनूठी मिसाल भी पेश की।
ब्राह्मण समाज के साथ-साथ मुस्लिम समाज ने भी स्वागत द्वार बनाकर अभिनंदन किया। इसके अलावा जाटव, गुर्जर, यादव सहित अन्य समाजों के लोगों ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई और जगह-जगह पुष्पवर्षा कर अनुपम तिवाड़ी का स्वागत किया। लंबे समय बाद धौलपुर में किसी युवा के लिए इस तरह का अभूतपूर्व जनसमर्थन देखने को मिला। परशुराम धर्मशाला पहुंचने पर आयोजित शपथ ग्रहण समारोह एवं स्वजन समागम में भी भारी संख्या में लोगों की उपस्थिति रही।
समारोह में राजस्थान के क्षेत्रीय अध्यक्ष सतीश शर्मा, जोन 1 डी के प्रदेशाध्यक्ष हेमंत शर्मा, संगठन महामंत्री कैलाश तिवाड़ी एवं भगवान परशुराम चेरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष पीसी बोहरा अतिथि के रूप में उपस्थित थे। समारोह में वक्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने, युवाओं को जोड़ने और समाज के उत्थान के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का आह्वान किया।
विप्र फाउंडेशन धौलपुर का भी पुनर्गठनः
विप्र फाउंडेशन जोन 1 डी के प्रदेशाध्यक्ष हेमंत शर्मा ने बताया कि विप्र फाउंडेशन धौलपुर जिला टीम को भी पुनर्गठित कर अशोक पचौरी को जिलाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है, जबकि संजय शर्मा को पदोन्नत कर शैक्षिक प्रकोष्ठ का प्रदेशाध्यक्ष बनाया गया है। सुभाष भारद्वाज को फिर से प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। इन सभी पदाधिकारियों को भी अनुपम तिवाड़ी के साथ ही शपथ दिलवाई गई। शपथ ग्रहण एवं स्वजन समागम का संचालन विप्र संजीव ने किया।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
धौलपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


