रायपुर। छत्तीगढ़ की राजधानी में कुछ युवकों को अचानक भूतों की तस्वीर कैद करने का शौक उमड़ पड़ा, फिर होना क्या था? नवयुवक चल पड़े शमशान घाट की ओर, भूत नहीं मिले तो खुद कब्रों और पेड़ों के पीछे छिपकर तस्वीरें बनाने लगे। उसी समय अचानक पुलिस गस्त पार्टी की नजर श्मशान घाट के बाहर खड़ी बाइकों पर पड़ी। शमशान के अंदर जिंदा इंसानों को दौड़ते-भागते देख पुलिस के भी होश उड़ गए।