अमृतसर। जिला भाजपा मीडिया सचिव संजय कुंद्रा ने भाजपा कार्यालय शहीद हरबंस लाल खन्ना स्मारक में जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि देश की जनता को चीन में बनी वस्तुओं का बहिष्कार कर राष्ट्र धर्म निभाना चाहिए। उन्होंने कहा कि चीन अपने समान के जरिये न केवल हमारे देश को कमजोर कर रहा है, बल्कि व्यापार के जरिये हमारे देश से कमाए धन से आतंकवाद के पोषक पाकिस्तान की जड़ें मजबूत कर रहा है। उन्होंने कहा कि चीन भारत के साथ प्रतिद्वंद्वी व पड़ोसी देश की तरह नहीं, बल्कि शत्रु देश की तरह व्यवहार कर रहा है। उन्होंने कहा कि आज पूरा विश्व आतंकवाद से पीडि़त है, परंतु चीन पाकिस्तान के हाफिज सईद को बचाने मे जुटा है। जिसे भारत संयुक्त राष्ट्र में आतंकवादी घोषित करवाने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा कि चीन को समझाने व सबक सिखाने का यही प्रभावशाली मार्ग है कि उसके बने उतपादों का बहिष्कार किया जाए। इसको लेकर देश की जनता में जागृति आई है।
यह भी पढ़े :अखिलेश के मंत्री दुर्गा यादव के बेटे और भतीजे के बीच खूनी संघर्ष, चली गोलियांयह भी पढ़े :खास खबर एक्सक्लूसिव:परिवार के दांवपेंच में खुद उलझ गए मुलायम!