boy sexually assaulted a women in udaipur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:17 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दोस्तों के साथ मिल लडक़े ने किया दुष्कर्म, क्लिपिंग बना सालभर ब्लैकमेल

khaskhabar.com: रविवार, 23 अक्टूबर 2016 12:51 PM (IST)
दोस्तों के साथ मिल लडक़े ने किया दुष्कर्म, क्लिपिंग बना सालभर ब्लैकमेल
उदयपुर। हिरणमगरी के गायरिया वास में किराए के मकान में रह रही एक महिला ने मकान मालिक के बेटे और उसके दोस्तों के खिलाफ दुष्कर्म करने और क्लिपिंग बनाकर ब्लैकमेल करने की रिपोर्ट हिरणमगरी थाने में दर्ज कराई है। आरोपी पिछले एक साल से ब्लैकमेल कर महिला का शोषण कर रहे थे। एसआई नागेन्द्र सिंह ने बताया कि गायरियावास निवासी राहुल पुत्र नंदलाल सनाढ्य, उसके दोस्त गोविंद पंवार, नीत गुर्जर और हिमांशु सांखला के खिलाफ दुष्कर्म करने के आरोप में मामला दर्ज कराया गया है। महिला अपने पति के साथ राहुल के मकान में किराए पर रहती थी। महिला और राहुल की बहन अच्छी सहेलियां बन गईं। बहन के जरिए राहुल और उसके दोस्तों ने भी महिला से दोस्ती कर ली और उसके घर आने-जाने लगे। गत वर्ष 20 जून की रात महिला अपने घर पर अकेली थी। इस दौरान आरोपी उसके घर आए और चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर महिला को पिला दिया। चाय पीने के बाद महिला बेहोश हो गई। उसके बाद आरोपी युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म कर उसकी अश्लील क्लिपिंग बना ली। अगले दिन महिला को जब होश आया तो खुद की हालत देखकर उसे उसके साथ हुई घटना का एहसास हुआ। इसके बाद आरोपी युवकों ने क्लिपिंग दिखा उसे ब्लैकमेल किया और उसके साथ कई बार यौन शोषण किया। यह भी पढ़े :ऎ दिल...की मुश्किलें 5 करोड में खत्म,पाक कलाकारों से रिश्ते भी... यह भी पढ़े :CM अखिलेश के मंत्री के बिगड़े बोल. मंत्री नहीं होता, तो SP को चैंबर में मारता

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement