खेत से उड़ा रहा था पक्षी, अचानक सीने के पार हुआ 8 फीट लंबा सरिया
khaskhabar.com: मंगलवार, 06 सितम्बर 2016 10:36 AM (IST)
वे सभी बालक को उसी हालत में जीप से बीकानेर के पीबीएम अस्पताल ले आए।
पीबीएम अस्पताल लाने पर लोग बच्चे की हालत देख हतप्रभ रह गए। उसके आस-पास
भीड़ लग गई। तुरंत ही उसे ऑपरेशन थियेटर में ले जाया गया। जहां सर्जन डॉ.
भूपेन्द्र शर्मा की टीम ने ऑपरेशन शुरू किया। ऑपरेशन ढाई घंटे चला जो सफल
रहा। डॉ. भूपेन्द्र ने बताया कि सर्जरी कर सरिए को निकाला गया। अब बालक की
हालत में सुधार हो रहा है। बालक के सीने में सरिया आर-पार होने से काफी खून
बहा लेकिन, बालक ने हिम्मत नहीं हारी। इससे उसके शरीर को ज्यादा नुकसान
नहीं पहुंचा और जान बच गई।