boy injured while working in his field in bikaner-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:02 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

खेत से उड़ा रहा था पक्षी, अचानक सीने के पार हुआ 8 फीट लंबा सरिया

khaskhabar.com: मंगलवार, 06 सितम्बर 2016 10:35 AM (IST)
खेत से उड़ा रहा था पक्षी, अचानक सीने के पार हुआ 8 फीट लंबा सरिया
बीकानेर। यहां अपने खेत में फसल की रखवाली कर रहे बच्चे के सीने में आठ फीट का सरिया आर-पार हो गया। खेत में दौड़-दौड़ कर पक्षी उड़ा रहा बच्चा, बैलेंस बिगडऩे से वहां सीधे खड़े सरिए पर जा गिरा। इससे सरिया उसके सीने के आर-पार हो गया। सरदारशहर का रहने वाला मदनलाल का बेटा फसल की रखवाली कर रहा था। वह खेत में दौड़-दौड़ कर पक्षी उड़ा रहा था। इसी दौरान अचानक पैर फिसलने से वह एक सरिए पर गिर गया और आठ फीट लम्बा सरिया एक झटके में उसके सीने से आर-पार हो गया। सरिया उसके आर-पार होते ही वह जोर से चीखा। इस पर पास ही मौजूद उसके पिता मदनलाल दौडक़र उसके पास पहुंचे। मदनलाल ने आवाज देकर खेतों में काम कर रहे किसानों को बुलाया। पहले तो उन्होंने सरिया निकालने की कोशिश की, लेकिन उन्हें तुरंत ही समझ आ गया कि ऐसा करना ठीक नहीं होगा। ढाई घंटे की सर्जरी से बची जान

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement