Bollywood playback singer and Sufi singer Kavita Seth presented evergreen songs-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर और सूफी गायिका कविता सेठ ने प्रस्तुत किए सदाबहार नग्मे, देखें फोटोज

khaskhabar.com: शुक्रवार, 31 जनवरी 2020 7:08 PM (IST)
बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर और सूफी गायिका कविता सेठ ने प्रस्तुत किए सदाबहार नग्मे, देखें फोटोज
जयपुर। 'इक तारा..', 'जीते है चल..' जैसे बॉलीवुड नग्मों के साथ शाम में सुफीयाने रंग घुल गए। कई सम्मानों से नवाज़ी जा चुकी सूफी गायिका कविता सेठ ने अपने सदाबहार संगीत से मेहमानों को रोमांचित किया। इम्पीरियल क्लब की ओर से कूकस में स्थित मोदी महल में आयोजित हुई, इस खास शाम में क्लब के मेंबर्स ने भरपूर आनंद लिया। जहां कार्यक्रम की सजावट ही 'मोरक्को सेरेनिटी विद अवध रॉयल्टी' की थीम पर की गई। जिसके साथ सभी मेहमानों का गर्मजोशी के साथ शाही स्वागत किया गया। मिस्र की छवि उकेरते हुए गेस्ट्स के लिए खास ऊद लाउन्ज तैयार किया गया, जहां अवध इत्रों से मेहमानों को रूबरू किया गया। इसी के साथ अवध के रंग घोलते हुए दरवेशों ने रूफ़ी घुमाव करते हुए मेहमानों के समक्ष मिस्र को खूबसूरती से जीवित किया। इस दौरान जयपुर से कई गणमान्यों ने कार्यक्रम में शिरकत की, जिनमें बद्री मोदी, मेघराज सिंह, नवीन महाजन, वीपी सिंह, मुख्तियार सिंह सिद्धू, डॉ. नीरज कासलीवाल, संजय काला, सुनील बगई, डॉ. अनुराग गोविल, विवेक जैन, अक्षय गोयल आदि मौजूद रहे। इस दौरान बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर सेठ ने लोकप्रिय सूफी गीतों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया, बुल्ले शाह, आबिदा परवीन, नुसरत फ़तेह अली ख़ान और राहत फ़तेह अली ख़ान के नग्मों के साथ उन्हें जीवंत कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement