Bollywood actress Yami Gautam shish Navya at the volcano temple-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:54 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बॉलीवुड अभिनेत्री यामी गौतम ने ज्वालामुखी मंदिर में शीश नवाया

khaskhabar.com: शुक्रवार, 22 मार्च 2019 8:49 PM (IST)
बॉलीवुड अभिनेत्री यामी गौतम ने ज्वालामुखी मंदिर में शीश नवाया
ज्वालामुखी। बॉलीवुड अभिनेत्री यामी गौतम ने ज्वालामुखी मंदिर में शीश नवाया। यामी ने मां के दर्शन किए और आशीर्वाद प्राप्त किया। यामी ने मां ज्वाला की पूजा अर्चना भी की। प्रशासन की ओर से यामी को मां की चुनरी भेंट की गई। यामी के साथ उनकी माता अंजू गौतम, बहन सुरीली गौतम और उनके पति भी मौजूद रहे। मां ज्वाला के दर्शन करने के बाद यामी अपने प्रशंसकों के साथ भी मिलीं। इसके बाद उन्होंने मां चिंतपूर्णी के दर्शन भी किए। मंदिर में प्रशंसकों को उनके साथ सेल्फी लेने का खासा क्रेज दिखा। यामी के पिता मुकेश गौतम एक न्यूज चैनल में संयोजक हैं। यामी पहले एक आईएएस अधिकारी बनना चाहती थीं। उन्होंने दूरदर्शन पर चांद के पार चलो धारावाहिक से करिअॅर की शुरूआत की थी। कलर्स चैनल पर आने वाले धारावाहिक ये प्यार न होगा कम वे काफी फेमस हो गईं। इसके बाद उन्होंने बड़े पर्दे की ओर रुख किया। कन्नड़ भाषा की फिल्म उल्लासा उत्साहा में मुख्य किरदार का पात्र निभाया। एनडीटीवी इमेजिन चैनल के कार्यक्रम मीठी छुरी नंबर वन में भी काम किया। बॉलीवुड में विकी डोनर मूवी से एंट्री की। गौर हो कि हाल ही में यामी की फिल्म उरी द सर्जिकल स्ट्राइक सुपरहिट रही है। यामी का ननिहाल ज्वालाजी में हैं। बिलासपुर जिला से संबंध रखने वाली यामी गौतम बॉलीवुड में प्रसिद्ध अभिनेत्री के रूप में पहचान बना चुकी हैं। यामी अभी तक काबिल, बदलापुर, सनम रे, विक्की डोनर, टोटल स्यापा, एक्शन-जेक्शन और हीरो सहित कई फिल्मों में अभिनय कर चुकी हैं। हाल ही में यामी ‘उरी’ फिल्म में नजर आई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement