BMC workers will get training to catch stray cattle-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:08 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पालिका कर्मचारियों को मिलेगा आवारा पशुओं को पकडऩे का प्रशिक्षण

khaskhabar.com: गुरुवार, 13 अप्रैल 2017 1:00 PM (IST)
पालिका कर्मचारियों को मिलेगा आवारा पशुओं को पकडऩे का प्रशिक्षण
कैथल। जिला की विभिन्न नगर परिषद व नगर पालिका क्षेत्र में आवारा पशुओं को पकडऩे के लिए नगर पालिका के कर्मचारियों को पशुपालन विभाग की तरफ से विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिला उपायुक्त संजय जून ने कहा कि विभिन्न खंडों में गोशाला बनाने के लिए खंड स्तर पर विभिन्न गांव में ऐसे स्थलों की पहचान की जाएगी, जहां पर ये गोशालाएं स्थापित की जाएंगी। उपायुक्त ने लघु सचिवालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में नगर पालिका के अधिकारियों, पार्षदों की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि गुहला क्षेत्र के बाउपुर तथा कैथल क्षेत्र के दीवाल, नौच और जसवंती में गोशाला स्थापित करने के लिए स्थान की पहचान कर ली है। गांव दीवाल में 5 एकड़, नौंच में 8 एकड़ में गोशाला बनाने का प्रस्ताव है। उन्होंने सभी पार्षदों से अनुरोध किया कि वे नंदीशाला और गोशाला के निर्माण के लिए ज्यादा से ज्यादा लोगों का सहयोग लें, ताकि इस मिशन को कामयाब किया जा सके। उन्होंने कहा कि कैथल नंदीशाला में शैड का निर्माण शुरू किया गया है। इसी क्षेत्र में एक और शैड का निर्माण किया जाएगा। बैठक में नगर परिषद के चेयरमैन यशपाल प्रजापति, कलायत के एसडीएम ओमप्रकाश, सीएमजीजीए प्रतीक हरीश, डीडीपीओ कंवर धवन व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement