Blue Star Maritime Hall after 32 years on the paint-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:42 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ब्लू स्टार के 32 साल बाद समुद्री हॉल पर रंग-रोगन

khaskhabar.com: रविवार, 25 दिसम्बर 2016 8:39 PM (IST)
ब्लू स्टार के 32 साल बाद समुद्री हॉल पर रंग-रोगन
अमृतसर, (नरेंद्र शर्मा ) । शिरोमणि कमेटी ने ब्लू-स्टार ऑपरेशन के 32 वर्ष बाद तेजा सिंह समुंद्री हाल की इमारत को रंग-रोगन करवाना तो आरम्भ कर दिया है परन्तु उस पर लगे गोलियों के निशानों को सम्भाल कर रखने का निर्णय लिया है। इस इमारत में कमेटी अध्यक्ष का कार्यलय और मीटिंग हॉल है । ऑपरेशन ब्लू -स्टार के समय आतंकियों और सेना के मध्य हुई गोलावारी से इस इमारत को काफी नुकसान पहुंच था। कमेटी ने बाकी इमारतों को तो बहुत पहले रंग-रोगन करवा दिया था परन्तु गोलियों के निशानों को यादगार के तौर पर सहेजकर यथावत रखा हुआ था। तेजा सिंह समुद्री हॉल का निर्माण 1973 में प्रसिद्ध विद्वान तेजा सिंह समुद्री की याद में करवाया गया था। इस इमारत में एक बड़ा हाल है। कमेटी के जर्नल हाउस की मीटिंग हुआ करती है। इसके अलावा कमेटी अध्यक्ष का कार्यालय भी इसी इमारत में है। ब्लू स्टार के समय कमेटी के प्रधान गुरचरन सिंह टोहड़ा अपने इसी कार्यालय में मौजूद थे । सेना ने उन्हें और संत लोंगोवाल को यही से बख्तरबंद गाड़ी में बैठाकर बाहर निकाला था । उनके साथ उस समय बहुत से अकाली नेता मौजूद थे । प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है की जब सेना दूसरे अकाली नेताओं और श्रद्धालुओं को यहां से बाहर निकलने का प्रयास कर रही थी। उस समय आतंकवादियों ने उन पर हैण्डग्रेनेड फेंके थे और गोलियां चलाई थी। अखिल सिख छात्र संघ के कार्यकर्ता और श्रद्धालु मारे गए थे। इस गोलावारी में इमारत को भी काफी गोलियां लगी थी । एस जी पी सी ने इमारत में लगी इन गोलियों के निशानों को यादगार के तौर पर को सहेज कर रखने के लिए इमारत को बैसे ही रखा हुआ था। अब 32 साल बाद कमेटी इसपर रंग -रोगन करवाने जा रही है परन्तु गोलियों के निशानों को भविष्य में भी सहेज कर रखने कवायद हो रही है ।

[@ वर्ष 2016 की वे खबरें जो बनी पूरे विश्व में चर्चा का विषय ]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement